फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी को साथ लेकर नामांकन कराने पहुंचे ये नेता

Tue, 31 Jan 2017 12:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय के साथ बॉलीवुड अदाकारा महिमा चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव नामांकन में अब बॉलीवुड का तड़का भी लग गया है। कानपुर देहात की सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र से निर्देलीय प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी को साथ लेकर नामांकन कराने पहुंचे। कार्यालय में हर कोई बस महिमा चौधरी को देखना चाहता था। भीड़ बढ़ती देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

जब महिमा ने मांगे वोट

कानपुर देहात पहुंचीं महिमा
प्रभाकर सिकंदरा क्षेत्र के पुराने कांग्रेसी नेता रहे हैं। कई सालों तक उन्होंने इलाके में अपना जनाधार बनाया है लेकिन सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद इस विधानसभा सीट से उनका टिकट कट गया। अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हैं। प्रभाकर महिमा चौधरी को साथ लेकर जैसे ही नामांकन कराने पहुंचे तो सारी भीड़ उन्हीं की तरफ देखने लगी। महिमा ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया और प्रभाकर के लिए वोट मांगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें