फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिक प्यार का मामला: एमपी पुलिस की रेस्टोरेंट संचालक के घर दबिश, गिरफ्तारी का कर रही है प्रयास

Sun, 10 Mar 2024 01:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फैशन डिजाइनर द्वारा प्रेमी की कार जलाने के मामले में पुलिस एमपी में दर्ज कुकर्म के मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। इस मामले में फैशन डिजाइनर व उसका साथी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में इंदौर के समलैंगिक फैशन डिजाइनर से अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोपी रेस्टोरेंट संचालक वैभव शुक्ला को गिरफ्तार के लिए एमपी पुलिस ने घर में दबिश दी। हालांकि, वैभव पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस शहर में डेरा डालकर उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

इंदौर के रहने वाले एक फैशन डिजाइनर की चकेरी, श्यामनगर निवासी वैभव से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। फैशन डिजाइनर का आरोप है कि वैभव के शादी करने के झांसे में आकर उसने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराने के साथ ही स्तन प्रत्यारोपण भी करा लिया।
इस दौरान वैभव ने कई बार इंदौर, वृंदावन व कानपुर के होटलों में उसके साथ कुकर्म किया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। वैभव से बदला लेने के इरादे से अपने साथी रोहन यादव के साथ उसने वैभव के घर में खड़ी कार को पेट्रोल डालकर जला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव के घर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला
इस मामले में फैशन डिजाइनर व उसका साथी जेल में बंद हैं। वहीं, फैशन डिजाइनर की तरफ से वैभव के खिलाफ एमपी में दर्ज कराए गए कुकर्म के मामले में इंदौर पुलिस ने शनिवार को वैभव के घर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें