प्रतियोगिता में विजेता गौतमबुद्धनगर की टीम ट्रॉफी के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। 29वीं सब जूनियर उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बुधवार को गौतमबुद्धनगर ने ट्रॉफी जीती। सीएचएस गुरुकुलम स्कूल में हुए मैच में गौतमबुद्धनगर ने गाजियाबाद को 47-22 के अंतर से हराया।
गौतमबुद्धनगर की ओर से अनन्या ने 10 अंक जोड़े। प्रतियोगिता में गाजियाबाद द्वितीय और गोरखपुर तृतीय स्थान पर रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन चौधरी मोहित यादव, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बरखा सोनकर और विशेष अतिथि उपक्रीड़ा अधिकारी अमित पाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
मौके पर यूपी बास्केटबॉल संघ के महासचिव वीरेंद्र विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष आरएस बेदी, कानपुर देहात बास्केटबॉल संघ के सचिव शिवराज शाह, शुभम कुमार, प्रत्यक्षा, अतुल, अंशिका और जतिन आदि मौजूद रहे।