फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 30 जून तक बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं कराया तो बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डीबीटीएल और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी 30 जून तक बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूर करा लें। गैस कंपनियों के नए निर्देश के तहत ऐसा न करने वाले एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 11 लाख से अधिक एलपीजी गैस उपभोक्ता हैं। करीब 1.50 लाख से अधिक उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण बीते दो माह से गैस की किल्लत चल रही हैं। कंपनियां पीएनजी कनेक्शन धारकों के एलपीजी कनेक्शन निरस्त कर रही हैं और नए कनेक्शन पर भी रोक है।
30 जून तक सत्यापन कराने वालों की रोकी गई सब्सिडी खाते में जारी कर दी जाएगी। इसके बाद सत्यापन कराने पर केवल आगे के रिफिल पर ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। बीच की अवधि की सब्सिडी नहीं दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गैस एजेंसियों को विशेष शिविर लगाकर प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें