फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा जलाया तो समझो शामत

Wed, 09 Nov 2016 12:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर  नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने एनजीटी के आदेशों का हवाला देते हुए सफाई कर्मचारियों को कूड़ा न जलाने के निर्देश दिए। साथ ही जोनल अधिकारियों को अपने-अपने जोन क्षेत्र की निगरानी करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन जोन/वार्ड में कूड़ा जलता हुआ या इस संबंध में शिकायत मिली तो तत्काल संबंधित जोनल स्वच्छता अधिकारी के साथ-साथ सफाई कर्मचारी/सफाई नायक और सफाई निरीक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को प्रभारी अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता के साथ निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने बेनाझाबर रोड, स्वरूप नगर, तिलक नगर, कंपनीबाग चौराहा, आजाद नगर, गंगा बैराज रोड, का निरीक्षण किया। बेनाझाबर रोड पर होटल रॉयल क्लिफ चौराहे पर मोतीझील गेट के ऊपर, चित्रांशी चौराहे और इसी चौराहे के पास स्थित कमल इलेक्ट्रानिक्स के सामने सड़क को क्रास कर बांधे गए बैनर हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्वरूप नगर में रमनीका अपार्टमेंट के सामने, भवन संख्या-7/171 स्वरूप नगर के पास, भवन संख्या-2/346ए-1, भवन संख्या-2ए/411ए, भवन संख्या-3ए/64 आजाद नगर के पास मलवा पड़ा मिला। इस पर नगर आयुक्त ने कार्रवाई के साथ-साथ मलवा के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें