फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सचान चौराहा नहर में कचरा, किनारों पर मिली सिल्ट, हटवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छठ पूजा से पहले घाटों की सफाई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को सचान चौराहा स्थित नहर में कचरा और किनारों पर सिल्ट जमा मिली। कई जगह क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल से सड़क पर पानी रिसता देख उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने सिंचाई विभाग को 24 घंटे के भीतर सिल्ट हटाने और दिवाली से पहले क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत पूरी कराने व कचरा हटवाने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के साथ सीटीआई नहर का भी निरीक्षण किया। यहां टीएमएक्स-20 मशीन से कचरा निकाला जा रहा था और सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। उन्होंने रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त को सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर घाटों पर सुरक्षित आवागमन, रोशनी, सफाई, कूड़ा निस्तारण और सुरक्षा के इंतजाम समय से पूरे कराने को कहा। प्रतिदिन निगरानी और स्थलीय सत्यापन कराने और लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें