फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की कूड़ा गाड़ियों में लगेंगे जीपीएस

Tue, 04 Oct 2016 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़कों से कूड़ा हटाती सरकारी गाड़ियां
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम की सभी कूड़ा गाड़ियों में ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगेगा। केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी है। बीएसएनएल गाड़ियों में यह सिस्टम लगाएगा। नगर निगम मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर गाड़ियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम की कई कूड़ा गाड़ियों के चालक डीजल चोरी करने के लिए कूड़ा बदुआपुर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट तक ले जाने के बजाय शहर में ही दहेली-सुजानपुर बाईपास के किनारे, बर्रा बाईपास से भौंती रोड, पनकी, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के आसपास सहित कई जगह सूनसान सड़कों के किनारे फेंक देते हैं। इतना ही नहीं इन गाड़ियों से बिल्डरों सहित अन्य भवन स्वामियों से पैसा लेकर मलबा डालते, उठाते भी हैं।

इसके मद्देनजर नगर निगम की सभी कूड़ा गाड़ियों में जीपीएस लगवाया जा रहा है। सिस्टम लगने से कूड़ा गाड़ी के निर्धारित जोन या रूट से हटते ही पता चल जाएगा और चालक पर कार्रवाई की जा सकेगी। केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी कूड़ा गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाने के लिए स्वीकृति दे दी है। छह महीने तक केंद्र सरकार इसका खर्च देगा फिर नगर निगम खर्च उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें