फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गणपति बप्पा मेहरबान, ऑटोमोबाइल के बाजार पर लक्ष्मी की बौछार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शारदीय नवरात्र और धनतेरस पर गुलजार रहने वाला ऑटोमोबाइल बाजार पहली बार शहर में गणपति महोत्सव में भी गुलजार हो गया है। 10 दिन चलने वाले पर्व पर शहर में ही दो हजार बाइकें-स्कूटी और करीब 500 कारें बुक हुई हैं। लोगों ने डिलीवरी भी लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अलग-अलग कंपनियों की एसयूवी कारें और पावर बाइकें शहरियों की पहली पसंद बनी हैं। युवाओं में इन बाइकों का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। सरकार के जीएसटी दरों में सुधार के एलान के बाद बुकिंग अच्छी हुई है। ऑटोमोबाइल पर अभी 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है। अब इस श्रेणी को सरकार ने खत्म करने की घोषणा की है। शहर में दो पहिया के छोटे-बड़े करीब 100 और चार पहिया वाहनों के 35 से ज्यादा शोरूम हैं। बाइकों और कारों की बिक्री सबसे ज्यादा शारदीय नवरात्र और धनतेरस पर होती रही है। अब गणपति महोत्सव से ऑटोमोबाइल क्षेत्र में तेजी देखने को मिल रही है।
12-25 लाख वाली एसयूवी सबसे ज्यादा ग्राहकों की पसंद बनी है। विदेशी इलेक्टि्रक कारों की भी मांग देखने को मिल रही है। दो पहिया वाहन में 125 सीसी के अलावा हर सेगमेंट की गाड़ियां बुक हो रही हैं। इलेक्टि्रक स्कूटी की भी मांग है। बाइकों और स्कूूटी की अच्छी बुकिंग है। ब्लूटूथ, जीपीएस फीचर वाली बाइकों-स्कूटी की मांग बढ़ती जा रही है। अकेले एक शोरूम में 20-25 से ज्यादा स्कूटी और बाइकों की बुकिंग और डिलीवरी प्रतिदिन देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें