कानपुर। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी। इस दौरान बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। सांसद रमेश अवस्थी की पहल पर गुरुवार को श्यामनगर में पार्षद कार्यालय, दामोदरनगर स्थित वृद्धाश्रम और रेलबाजार मैदान में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने दिव्यांग उपकरण पंजीकरण शिविर का आयोजन किया। एलिम्को की आठ सदस्यीय टीम ने 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 463 बुजुर्गों एवं दिव्यांगों का निःशुल्क पंजीकरण किया। इस मौके पर भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, रघुनंदन भदौरिया, जसविंदर सिंह, बिट्टू परिहार, सुमित तिवारी, आलोक वर्मा, पार्षद निर्देश सिंह चौहान, डॉ. अखिलेश बाजपेई, दुर्गेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो