फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एमपी से लाकर भौंती में बेचा जाना था गांजा, आरोपी जेल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता पुलिस ने 74 किलाे गांजा के साथ पकड़े आरोपी वरुण तिवारी को शनिवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में एमपी के शहडोल जिले से गांजा तस्करी कर लाने और भौंती में सप्लाई करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नौबस्ता पुलिस ने यशोदानगर के व्हाइट हाउस के पास संदिग्ध कार से 74 किलो गांजा बरामद किया था। पुलिस ने मौके से मूलरूप से रेऊना के इचौली गांव और वर्तमान में फतेहपुर के राधा काॅलोनी निवासी वरुण तिवारी को गिरफ्तार किया था। बरामद कार अनिल शुक्ला के नाम पर रजिस्टर्ड है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि तस्करी में शामिल फतेहपुर के रानानगर देवीगंज निवासी अनुराग शुक्ला की तलाश की जा रही है। वरुण अनुराग का कार चालक है। पूछताछ में फतेहपुर का अमन यादव और अंकित शर्मा के भी तस्करी में शामिल होने का पता चला हैं। ये लोग कार से गांजा तस्करी कर शहर लाते हैं जिसे भौंती में सप्लाई करते थे। माल की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें