फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ढाबे में खुलेआम बिक रहा गांजा, मामला खुलते ही महिला गायब, तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

Fri, 14 Feb 2025 05:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: वायरल वीडियो के मामले में चौकी इंचार्ज शिवशंकर पांडे ने बताया कि महिला महोबा जनपद के खन्ना थानाक्षेत्र के ग्योडीं गांव की बताई जा रही है। मौजूदा समय में गायब है। तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर प्रेमनगर के पास एक ढाबे में महिला द्वारा गांजा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही महिला भूमिगत हो गई है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। हाईवे पर इंगोहटा एवं सुमेरपुर के मध्य प्रेम नगर के पास कई दुकानें और ढाबे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इन दुकानों और ढाबों में ज्यादातर ट्रक चालक ठहरते हैं। इन्हीं में से एक ढाबे में महिला गांजा बेच रही है। वायरल वीडियो में महिला कागज की पुड़िया खोल कर दिखा रही है। इसमें गांजा नजर आ रहा है। चौकी इंचार्ज शिवशंकर पांडे ने बताया कि महिला महोबा जनपद के खन्ना थानाक्षेत्र के ग्योडीं गांव की बताई जा रही है। मौजूदा समय में गायब है। तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें