फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागिन संग सेल्फी: थोड़ा दूर से भाई! ज्वेलरी शॉप में घुस आई थी Naagin...मच गई अफरातफरी, 12 घंटे तक चला रेस्क्यू

Mon, 21 Aug 2023 07:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: सराफ की दुकान में काली नागिन का खौफ इतना था कि पहले लोग अंदर जाने तक के लिए कतराते रहे। वहीं, जब सपेरे ने इसे एक डब्बे में बंद कर लिया, तो उसकी सेल्फी लेने के लिए तांता लगा रहा। इसमें बच्चे और जवान सभी शामिल रहे।
विज्ञापन
डब्बे में बंद नागिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर शहर के सुभाष बाजार स्थित एक सराफ की दुकान में नागिन घुस आई। इससे दुकान में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आस-पास के दुकानदार जमा हो गए। इसके बाद दुकानदार ने पहले डायल-112 और डीएफओ को सूचना दी।

विज्ञापन

इसके बाद घाटमपुर से सपेरा लेकर उसने नागिन को पकड़ा और लोगों ने राहत महसूस की। रविवार को सुभाष बाजार स्थित कृष्ण बिहारी एंड संस में सुबह दुकान खुलते ही प्रिया गुप्ता ने देखा कि नागिन घुस आई। इसके बाद दुकानदार अभिषेक गुप्ता ने डायल 112 को सूचना दी।
पुलिस ने कहा कि इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। डीएफओ यूसी राय को काल किया तो कहा कि इसके पकड़ने के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बाद घाटमपुर से सपेरा गुलाब को लेकर आए। तब उसने शाम 7.45 बजे उसे बाहर निकला और डिब्बे में बंद कर ले गया।

विज्ञापन

सेल्फी लेने में जुटे रहे लोग
सराफ की दुकान में काली नागिन का खौफ इतना था कि पहले लोग अंदर जाने तक के लिए कतराते रहे। वहीं, जब सपेरे ने इसे एक डब्बे में बंद कर लिया, तो उसकी सेल्फी लेने के लिए तांता लगा रहा। इसमें बच्चे और जवान सभी शामिल रहे।

12 घंटे तक चला नागिन को निकालने का रेस्क्यू
दुकानदार अभिषेक कहते हैं कि सुबह आठ बजे से करीब रात आठ बजे तक इसको निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। अगर सपेरा न बुलाया जाता, तो उसका जाना मुश्किल लग रहा था।  फिलहाल दुकान को चेक करवाया जा रहा है कि नागिन कहां से आई थी।

विज्ञापन

आसपास के दुकानदार भी रहे भयभीत
मुख्य बाजार में सराफ की दुकान में नागिन निकल आने से आस-पास के दुकानदार दिनभर भयभीत रहे। ग्राहकों को सामान देने के साथ पास की दुकान में टकटकी लगाए रहे कि कहीं अपनी दुकान में नागिन न निकल आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें