फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर फिर भी अपराध पर नहीं लग रही लगाम, अब हरदोई में इनामी को लगी गोली 

Tue, 11 Jun 2019 08:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते एसएसपी हरदोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में लूट की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर की मंगलवार दोपहर सुरसा थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पास से लूट के 32 हजार रुपये, एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। जबकि उसका साथी फरार हो गया। 
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुरा तिराहा से सांडी जाने वाले मार्ग पर कोतवाल संतोष तिवारी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पिहानी में नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर किसान के साथ हुई लूट में वांछित इनामी विचित्र (28) पुत्र राजकपूर खड़ा है।

सूचना पर सर्विलांस प्रभारी आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। मंगलवार दोपहर एक बजे एक बाइक पर सवार विचित्र और उसके साथी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह लोग बाइक लेकर पास ही स्थित बबूल के जंगल की ओर भाग निकले। पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में बाइक सवार विचित्र के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह बाइक सहित गिर गया। उसका साथी भाग गया। घायल बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। मुठभेड़ में इनामी हिस्ट्रीशीटर के घायल होने की जानकारी पर एसपी आलोक प्रियदर्शी भी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सुरसा के कोतवाल संतोष तिवारी से घटना के बारे में जानकारी करने के साथ ही हिस्ट्रीशीटर से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें