फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन बाद लापता विमान का मलबा मिलने की सूचना पर कपिलेश के परिजनों की बढ़ी धड़कने

Tue, 11 Jun 2019 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का AN32 विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
असम जोरहाट में उड़ान के बाद वायुसेना के मालवाहक विमान एएन-32 के लापता होने के 8 दिन बाद मंगलवार को  वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि माल वाहन विमान का मलबा असम के सियांग जनपद के पहाड़ों के मध्य मिला है।
विज्ञापन


फिलहाल वायुसेना मुख्यालय की ओर से  इसकी कोई आधिकारिक सूचना वारंट अफसर कपिलेश मिश्रा के परिजनों को नहीं दी गई। कपिलेश मालवाहक विमान एएन-32 में सवार थे। उधर, उत्तरीपुरा कस्बे के चैबियाना मोहल्ला निवासी कपिलेश मिश्रा के बड़े भाई प्रमिलेश मिश्रा और राजेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे सोशल मीडिया से जानकारी हुई।

कुछ देर बाद टीवी पर वायुसेना के लापता विमान के असम सियांग में मिलने की सूचना मिली। इसके बाद से सभी बेचैन हैं। उधर, एसडीएम बिल्हौर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि उत्तरीपुरा के वायुसेना के लापता विमान का मलबा मिलने की कोई अधिकृत जानकारी उनके पास नहीं है।
विज्ञापन


बताते चलें कि अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी लीपो में एक विमान का मलबा मिला है। माना जा रहा है कि यह मलबा भारतीय वायुसेना के विमान एएन-32 का है, जो तीन जून को जोरहाट एयरवेज से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें