Auraiya News: बेला-दिबियापुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और इनामी गैंगस्टर की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
औरैया जिले में बेला थाना पुलिस और एसओजी टीम ने रात 2.15 बजे 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बेला-दिबियापुर क्षेत्र में नीमहार मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल होकर वहीं गिर गया। गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर एक्ट का वांछित है। पुलिस ने घायल आरोपी को सीएचसी बेला में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।