फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसान नेता हत्याकांड मामले में गैंगलीडर समेत चार पर गैंगस्टर की कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 24 Apr 2024 06:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज

सार

14 जनवरी को चंपापुरवा निवासी किसान विनोद की निर्मम हत्या हुई थी। सभी गैंगस्टर जेल में हैं। एक नामजद और तीन अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी पुलिस चौकी क्षेत्र के चंपापुरवा मोहल्ले में किसान नेता विनोद कश्यप की हत्या के मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर शमशेर उर्फ काले खां और उसके तीन साथियों के खिलाफ मंगलवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। बता दें कि 14 जनवरी 2024 को चंपापुरवा मोहल्ला निवासी भाकियू किसान नेता विनोद कश्यप की हत्या चंदा मांगने को लेकर हुई थी।
विज्ञापन


मामले में मृतक की पत्नी प्रीती कश्यप की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने काले खां व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। घटना के दूसरे दिन काले को पकड़ कर जेल भेजा गया, जबकि जांच के दौरान प्रकाश में आए काले के रिश्तेदार छोटे खां, जमशेद व शाहबाज को भी पकड़ कर जेल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल प्रजापति ने बताया कि काले खां को गैंगलीडर बनाते हुए जमशेद, छोटे खां और शाहबाज के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाही की गई है। सभी आरोपी जेल में है। सूत्रों की मानें तो गैंगस्टर की संपत्तियों की जांच भी जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें