फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट किनारे शौच के लिए गई महिला से गैंगरेप

Sun, 10 Dec 2017 02:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
परिवार के साथ तीर्थ स्थल घूमने आई महोबा की एक महिला को तीन लोगों ने सुनसान स्थान पर दबोच कर गैंगरेप किया। दबंगाें ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी अाैर वहां से भाग निकले। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
  महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र की महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ शुक्रवार को चित्रकूट घूमने के ल‌िये अाई थी। सभी लोग शाम को रामघाट पर गंगा आरती में पहुंचे। महिला ने बताया कि कुछ देर बाद वह घाट किनारे शौच के लिए गई थी।   इस दौरान घाट से कुछ दूर बालाजी मंदिर के पीछे एक चबूतरे के पास तीन लोगों ने उसे दबोच ल‌िया। तीनाें युवक मह‌िला काे वहां से घसीटते हुये सुनसान स्थान पर ले गए। मह‌िला ने चीखने च‌िल्लाने की बहुत काेश‌िश की पर दबंगाें ने मह‌िला का मुंह दबा ल‌िया। 
विज्ञापन

  दबंगाें के चंगुल से छूटने बाद मह‌िला क‌िसी तरह अपने  पति के पास पहुंची और आपबीती बताई। पति-पत्नी सीतापुर चौकी गए तो उनसे कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया। शनिवार सुबह महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। अपर एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर अाराेप‌ियाें की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
                   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें