तीर्थक्षेत्र घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना चित्रकूट जिले की है जहां पति के साथ तीर्थक्षेत्र घूमने आई महिला को तीन दरिंदों ने मंदिर के पास अपनी हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन
घाट किनारे सीवर की ओर शौच क्रिया के लिए गई थी
डेमो पिक
चित्रकूटः जानकारी के अनुसार महोबा जिले के खन्ना थानाक्षेत्र निवासी एक महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ शुक्रवार को चित्रकूट घूमने आई थी। देर शाम को रामघाट पर गंगा आरती के दौरान वह पति को बच्चों के पास छोड़कर घाट किनारे सीवर की ओर शौच क्रिया के लिए गई थी। इसी बीच वहां स्थित बालाजी मंदिर के पीछे एक चबूतरे के पास मौजूद तीन लोगों ने उसे पकड़कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोपियों से छूटने बाद पति के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि वह पति के साथ सीतापुर चौकी गई तो वहां से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया। शनिवार की सुबह पीड़िता ने कोतवाली आकर तहरीर दी। इस मामले में अपर एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।