फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zindagi Mumbai: समंदर के शहर में ख्वाहिशों का बोझ 'स्ट्रगलर्स को बना दे रहा सेक्सवर्कर'

Sat, 09 Dec 2017 05:11 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फिल्म 'जिंदगी मुंबई' मायानगरी के स्ट्रगर्स की सच्ची कहानी है
विज्ञापन
मायानगरी के चकाचौंध में गुम होती इंसानियत और 'जिंदगी मुंबई' की सच्ची कहानी शायद कम लोग ही जानते होंगे। बॉलीवुड स्टार बनने का सपना लिए न जाने कितने युवा हर साल अपना घर छोड़कर किस्मत आजमाने मुंबई पहुंच जाते हैं। लेकिन उसके बाद उनकी जिंदगी की कहानी कैसे-कैसे मोड़ लेती है इस बारे में स्ट्रगलर्स अच्छी तरह से समझते होंगे। आज हम आपको ऐसे ही एक स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट की कहानी बताने जा रहे हैं जिसपर पूरी की पूरी बायोपिक फिल्म बनकर तैयार है और साल 2018 में ये फिल्म रिलीज भी होने जा रही है। 
विज्ञापन

जानें 'जिंदगी मुंबई' के बारे में..........

 

बचपन से ही रुझान फिल्मों की ओर रहा

फिल्म जिंदगी मुंबई के प्रोड्यूसर और राइटर अनीश शेरॉन खान
कानपुर शहर के जेके कॉलोनी लालबंगला निवासी अनीश शेरोन खान का रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर रहा है। इसी वजह से अनीश मुम्बई की तरफ हमेशा भागता रहे। पढ़ाई लिखाई पूरी करने के बाद उनका लिखने का शौक उन्हें मुम्बई तक ले गया । पर सपनों के इस शहर में इतनी जल्दी सफलता नहीं मिलती। उन्हें मुंबई में हिंदी भाषी और उत्तर भारतीय होने की वजह से काफी परेशानी हुई क्यों कि वहां तो मराठी भाषा ही चलन में थी।  कई प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगाते-लगाते अनीश की रातों की नींदें हवा हो गईं। मुंबई के रातों में साइकिलवालो की चाय काफी चर्चित है  जिसको पीने का शौक अनीश भी पाल बैठे।  

 

यहां से मिली 'जिंदगी मुंबई की सच्ची कहानी'

फिल्म प्रोड्यूसर अनीश शेरॉन खान अपनी पत्नी प्रियंका के साथ
एक दिन अंधेरी की सड़कों ने उन्हें कुछ ऐसा दिखा दिया जो उनके लिए बिल्कुल नया था। अनीश को कुछ लड़के ऐसे मिले जो रात में लड़कियों की पोशाक में मेकउप करके सेक्सवर्कर का काम करते थे। उनसे मिलकर पता किया तो सभी एक ही सपना मुंबई आकर फेमस होना ही था। ऐसे ही लड़कों की कहानी अनीश ने कागज पर उतार दी। फिर अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मिलकर एपी लव बर्ड्स एंटरटेनमेंट नाम से फिल्म प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत कर दी। अपने प्रोडक्शन हाउस से पहली फिल्म अनीश साल 2018 में रिलीज करने वाले हैं। 
 

कानपुर के कलाकारों का डंका बॉलीवुड में

फिल्म प्रोड्यूर और राइटर अनीश शेरॉन खान अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान
ऐसे ही तमाम विषयों के अलावा अनीश की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी  'जय श्री राम' , 'रेत', 'डार्क हाइवे', 'एक कटिंग चाय' फिल्मों का निर्माण कर रही है। अनीश ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि उनकी अगली फील्म जय श्रीराम की शूटिंग अपने शहर कानपुर और लखनऊ में करेंगे जिसके लिए अपने शहर के कई कलाकारों को मौका देंगे। अपनी पिछली फिल्म ज़िन्दगी मुम्बई में भी कानपुर के कई कलाकारों को मौका दिया ताकि कानपुर के कलाकारों का भी डंका बॉलीवुड में बज सके।  अनीश ने बताया कि कई लोग कानपुर से मुंबई जाते हैं पर उनको सही रास्ता नहीं पता होता चाहे वो एक्टर या निर्माता-निर्देशक ही क्यों न हो। कानपुर के कई नामी गिरामी लोगों ने पैसा लगा कर फ़िल्म बनाना शुरू तो किया। पर निर्माण के क्षेत्र में सफलता नहीं पा सके। ऐसे में हमारे लिए एक बड़ा चैलेंज था। 

'जहां चाह वहां राह'

फिल्म प्रोड्यूसर और राइटर अनीश शेरॉन खान
किसी ने ये बात खूब कही है कि 'जहां चाह वहां राह'। अनीश ने बताया कि बॉलीवुड में काम कर रहे हर एक शख्स की सफलता केवल इसपर निर्भर है कि को वह आज के सिनेमा को किस ढंग से समझता है। आज के दौर की सिनेमा की बात करें तो आपके पास एक अच्छा कॉन्सेप्ट होना चाहिए उसकी मार्केटिंग के लिए बड़े कॉरपरेट की ट्रेंडिंग हो ताकि वो आपकी बनाई फिल्म को बड़े स्तर से लॉन्च कर सके। आज के सिनेमा में स्टार नहीं 'एक अच्छी कहानी' ज्यादा चलती हैं। उन्होंने 'न्यूटन', 'लिपस्टिक अंडर द बुरखा', 'कड़वी हवा', 'तितली' जैसी फिल्मो का जिक्र करते हुए बताया कि अाजकल हमारे ऑडियन्स (पब्लिक) नये-नये सब्जेक्ट पर फिल्में देखना खूब पसंद कर रहे हैं तभी ऐसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं।

 

जानें फिल्म 'जिंदगी मुंबई' के बारे में

जिंदगी लाइव फिल्म का पोस्टर
फिल्म का नामः  जिंदगी मुंबई
डायरेक्टरः नितिन कुमार गिरी
प्रोड्यूसरः अनीश शेरॉन खान और प्रियंका एंथनी
प्रोडक्शन कंपनीः एपी लव बर्ड्स एंटरटेन्मेंट
भाषाः हिंदी
रिलीजिंग डेटः 2018 में होगी रिलीज
एडिटरः राजेश कुमार
लिरिक्सः राघव वर्मा
सिंगरः जावेद अली, शान, सबाब साबरी, अर्श मोहम्मद
म्यूजिक डायरेक्टरः नितेश तिवारी
 
विज्ञापन

'जिंदगी मुंबई' की कहानी

फिल्म प्रोड्यूसर और राइटर अनीश शेरॉन खान
वनराज सिंह (समीर का किरदार) मेन लीड कर रहे हैं। लखनऊ के अरहाम अब्बासी शीमेल कैरेक्टर में (अमन का किरदार), सोनिया शर्मा (सानिया के किरदार में), कानपुर के अनीश शेरॉन खान (कास्टिंग डायरेक्टर तरुन के किरदार में), कानपुर रावतपुर निवासी अनीस अहमद (समीर के दोस्त राहुल के किरदार में), अरुन वर्मा (समीर के पिता के किरदार में),  उर्मिला शर्मा (समीर की मां के किरदार में), बीके तिवारी (फर्जी फिल्म प्रोड्यूसर मिस्टर बजाज के रोल में)

सिनोप्सिसः
फिल्म 'जिंदगी मुंबई' की कहानी समीर (लीड एक्टर-वनराज सिंह) नाम के लड़के के इर्द गिर्द घूमती है। छोटे से शहर से बड़ा सपना पालकर समीर मुंबई पहुंचता है बॉलीवुड स्टार बनने। मायानगरी में स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट की जिंदगी कैसे-कैसे मोड़ लेती है। फिल्म के जरिए यही सब दिखाने की कोशिश डायरेक्टर नितिन कुमार गिरी और राइटर/प्रोड्यूसर अनीश शेरॉन खान ने की है। समीर मुंबई में अपना खर्च चलाने के लिए लड़कियों के कपड़े पहनकर, मेकअप करके सेक्सवर्कर बन जाता है। वह एक्टर बनने के लिए किन-किन दुखों को झेलता है और उसके परिवारवालों पर क्या गुजरती है जब उन्हें ये पता चलता है कि उनका बेटा कैसी जिंदगी जी रहा है। ये सब कुछ हमें फिल्म में देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें