फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ख्योरा कटरी के मजरों में फिर घुसा गंगा का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने से ख्योरा कटरी के मजरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बीते 48 घंटे में भगवानदीनपुरवा, भोपालपुरवा, बनियापुरवा और दुर्गापुरवा की सड़कों में पानी भर गया। भोपालपुरवा से भगवानदीनपुरवा जाने वाले रास्ते पर करीब साढ़े तीन फीट तक पानी भरा है। जिला प्रशासन ने आवागमन के लिए दोबारा नावों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, फिर से गांवों के साथ ही खेतों में भी पानी भर गया है। खेत सूखने के बाद तिलहनी फसलों के साथ मूली, सरसों, लाही और पालक की बोआई कर करने की तैयारी थी लेकिन दोबारा आई बाढ़ ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भोपालपुरवा निवासी संतोष निषाद और रामऔतार निषाद ने बताया कि इस साल बार-बार आई बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पानी भरे होने से फसल की तैयारी और बुवाई दोनों प्रभावित हो रही हैं।
तहसीलदार विनय द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीणों को आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। जलस्तर बढ़ने पर लोगों को घरों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें