फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरसैया घाट पर लगा गंगामेला, लोगों ने पेश की भाईचारे व सौहार्द की मिसाल

Thu, 20 Mar 2025 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसैया घाट पर गुरुवार शाम को गंगामेला लगा। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
गंगामेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरसैया घाट पर गुरुवार की शाम को मेला लगा। इसमें भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाने के बाद गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की। गंगामेला में हर समाज, वर्ग, समाजसेवी संस्थाओं, राजनीतिक दलों के शिविर लगे थे। इसमें विभिन्न दलों के नेताओं के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन


मेले में मजीरों व ढोलक की थाप पर कहीं गीत गाए जा रहे थे तो कहीं भोजपुरी गीत गाए जा रहे थे। हर तरफ लोग हंसी-ठिठोली व मस्ती के रंग भींगे थे। गंगा के किनारे शाम को आरती शुरू हुई तो हजारों हाथ उठे। शंख-घड़ियाल बजने के साथ हर-हर गंगे, हर-हर महादेव के जयकारे लगाए गए। जैसे-जैसे शाम ढल रही थी, मेला में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन

गंगामेला - फोटो : अमर उजाला
अन्नू हंसाते रहे, सेल्फी लेने की होड़
मेले में हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ठिठोली कर लोगों को हंसाते रहे। लोग भी उनके साथ सेल्फी ले रहे थे। पुलिस कमिश्नरेट के शिविर में बैठे अफसरों के साथ लोग सेल्फी ले रहे थे। नगर निगम के शिविर में भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित, सभासद व अफसर थे। सांसद रमेश अवस्थी के साथ लोग सेल्फी ले रहे थे। विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने लोगों से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
योग ज्योति इंडिया के शिविर में विधायक अमिताभ बाजपेई पहुंचे। साथ ही नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के शिविर में प्रभात मिश्रा, भूपेश अवस्थी आदि रहे। मेले में संघ परिवार, सनातन मठ-मंदिर रक्षा समिति, क्षत्रिय समाज के शिविर भी लगे थे। एक मंदिर के आगे की तरफ झांकियां सजाई गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें