हरिद्वार व इसके के जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भीषण बारिश की वजह से गंगा नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसे लेकर कानपुर में अलर्ट घोषित किया गया है। देर रात डीसीपी सेंट्रल रामसेवक गौतम और प्रशासनिक अफसरों की टीम के साथ अटल घाट पहुंचकर मौके का जायजा लिया।
टीम ने गंगा बैराज और अन्य घाटों के किनारे बसे गांवों और आसपास रहने वालों को गंगा नदी से दूर रहने के लिए आगाह किया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को गंगा आई बाढ़ की जानकारी देने के लिए पुलिस लाउड स्पीकर के जरिए सूचना दे रही है। आसपास के सभा थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट किया गया है।