फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रतिबंधित व नकली दवाओं की सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में ये दवाइयां बरामद

Tue, 22 Jun 2021 09:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एडीसीपी क्राइम दीपक भूकर ने बताया कि क्राइम ब्रांच को नशीली दवाओं के खेप आने की सूचना मिली थी। टीम ने गोविंदनगर पुलिस के साथ दबौली टेंपो स्टैंड के पास से दो आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच व गोविंदनगर पुलिस ने कानपुर में प्रतिबंधित नशीली व नकली दवाओं को सप्लाई करने वाले दो शातिरों को दबोचकर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में नाइट्रावेट-10 व जिफी-200 टैबलेट बरामद की हैं।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान चकेरी के जगईपुरवा निवासी पिंटू गुप्ता उर्फ गुड्डू व बेकनगंज निवासी मो. आसिफ खां उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। कानपुर पुलिस की सूचना पर लखनऊ पुलिस ने अमीनाबाद के कसाईबाड़ा में छापेमारी कर वहां से भी नकली दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए हैं।

एडीसीपी क्राइम दीपक भूकर ने बताया कि क्राइम ब्रांच को नशीली दवाओं के खेप आने की सूचना मिली थी। टीम ने गोविंदनगर पुलिस के साथ दबौली टेंपो स्टैंड के पास से दो आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से शेड्यूल-एच के अंतर्गत आने वाली नाइट्रावेट-10 के पांच गत्ते (17770 टैबलेट) व जिफी 200 के 320 डिब्बे (48000 टैबलेट) बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने लखनऊ के कसाईबाड़ा स्थित गोदाम से दवा लाने की बात कबूली। हालांकि यहां पुलिस के पहुंचने से पहले सरगना फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस से होती थी दवाओं की सप्लाई
एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पिंटू रोडवेज के जरिये लखनऊ से दवा लाकर आसिफ को देता था। क्राइम ब्रांच की टीम लखनऊ पुलिस की मदद से गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है। इन दवाओं की सप्लाई गोंडा, बहराइच, बलरामपुर समेत अन्य जिलों में भी थी।

नशे में होता है प्रयोग
नाइट्रावेट नशे की गोली है। डॉक्टरों की सलाह पर ही यह मिलती है। वहीं जिफी में साल्ट की जगह चॉक भरी हुई थी। एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने जिन मेडिकल स्टोर पर दवाओं की सप्लाई की है, उन्हेें भी चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

नकली और नशीली दवाओं की सप्लाई का नेटवर्क कई जिलोें में फैला हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम गैंग के सभी सदस्यों की तलाश में जुटी है। - दीपक भूकर, एडीसीपी क्राइम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें