हिंदी पत्रकारिता के पितामह गणेश शंकर विद्यार्थी के 84वें बलिदान दिवस पर बुधवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। लोगों ने उनकी प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और देश की आजादी में उनकी लेखनी के योगदान व संघर्षों के बारे में बताया। चंद्रशेखर आजाद जनकल्याण समिति ने फूलबाग स्थित गणेश उद्यान में विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सर्वेश पांडेय ‘निन्नी’ ने कहा कि विद्यार्थी जी हिंदी पत्रकारिता के पुरोधा थे। प्रताप अखबार के माध्यम से अंग्रेजों के जुल्म, सितम व अन्याय के खिलाफ लेखनी से मुकाबला करते रहे। कार्यक्रम में राकेंद्र मोहन तिवारी, संदीप साहू, दीनानाथ, देव सिंह, नरेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, जयशंकर गुप्ता व शिवरतन मौजूद रहे। जन विकास परिषद की उत्तर इकाई ने पांडु नगर स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कालेज में श्रद्धांजलि सभा की।
प्रांतीय अध्यक्ष डीएन मालवीय, संजय प्रकाश, उमाकांत पांडेय, आशीष कटियार, माया सिंह, श्रद्धा सिंह, स्नेहलता दीक्षित अनुभव तिवारी मौजूद रहे। पांडु नगर कार्यालय में उप्र भवन निर्माण कर्मकार संगठन ने पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में बलिदान दिवस मनाया। ओम चंद्र वर्मा, दिनेश दीक्षित, मुन्ना मिश्रा, सुशील शर्मा, शिखा चौहान मौजूद रहे।
गणेश शंकर स्मारिका समिति ने बलिदान स्थल चौबे गोला में श्रद्धांजलि सभा की। यहां कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि संघर्ष विद्यार्थी जी का पेशा था। मो. हसीब खां, वीरेंद्र तिवारी, अतहर नईम, मारकंडेय शुक्ला, मानू मालवीय, राजेंद्र सिंह बच्चा, केके बाजपेई व ध्रुव कुमार शुक्ल ने उनके जीवन के बारे में बताया।
अखिल भारतीय संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति संगठन ने माल रोड स्थित गार्डेन लाज में महामंत्री दिलीप बागी की अध्यक्षता में सभा की। तलाक महल स्थित कार्यालय में हिंदू मुस्लिम एकता समिति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. रियाज की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया।
उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग महासंघ ने बादशाहीनाका स्थित सब्जी मंडी कार्यालय में कार्यक्रम किया। फूलबाग गणेश उद्यान में गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र ने श्रद्धांजलि सभा की। छोटे भाई नरोना, सुरेश गुप्ता, रामकिशोर बाजपेई ने विचार रखे।
भाजपा के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने विद्यार्थी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राधा दुबे, चिंता सिंह, अनीता गुप्ता, फैसल सिद्दकी, निर्मला मिश्रा, सुुनील श्रीवास्तव व सुनील बजाज शामिल हुए। महानगर कांग्रेस कमेटी ने तिलक हाल में बलिदान दिवस मनाया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दत्त मिश्रा, शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, अमीन खान, अतहर नईम, मदनलाल भाटिया, दिनेश बाजपेई, कृपेश त्रिपाठी, केके तिवारी, चंद्रमणि आदि मौजूद रहे। पिछड़ा वर्ग संयुक्त महासभा एवं समाजवादी युवजन सभा द्वारा फीलखाना गणेश शंकर पार्क में कार्यक्रम किया।
बीडी जायसवाल, राजन, राजू निषाद, सुधीर , विनोद, अजय, विशाल, रितिक जायसवाल मौजूद रहे। मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने फूलबाग गणेश उद्यान में विचार गोष्ठी की।