छावनी में चल रहे सेना भर्ती मेले में बुधवार को कानपुर नगर के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें न सिर्फ कानपुर बल्कि इससे जुड़े सभी दस ब्लाक से भी भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी। जिसमें सफल प्रतिभागियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
सेना भर्ती मेले के तीसरे दिन होने वाली जनपद की भर्ती के लिए यहां के युवकों मंगलवार रात से डेरा डाल लिया था। शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए तड़के चार बजे से टोकन मिलना शुरू हुआ।
टोकन के बाद एक लाइन से उनकी लंबाई नापी गई। कम लंबाई वाले अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल नहीं किया गया। इस क्रम में पेपर व टोकन की जांच के साथ पहचान के लिए उंगली पर स्याही भी लगाई गई।
फिर उन्हें 1600 मीटर दौड़ के लिए मैदान में भेजा गया। जहां कंट्रोल रूम सीसीटीवी कैमरों की मदद से दौड़ की निगरानी सेना के अफसरों ने अधिकारियों ने की। इसी क्रम में अभ्यर्थियों को ऊंची कूद भी कराई गई। सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बुलाया गया है।