फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद रिंग वाला के बेटे चला रहे थे जुआड़खाना, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 24 Jul 2017 12:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के कर्नलंगज के गम्मू खां का हाता में शातिर जावेद रिंग वाला के बेटे तलहा शफीक उर्फ जैन और भाई नावेद का जुआड़खाना पकड़ा गया। आईजी की क्राइम ब्रांच टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से शनिवार रात नावेद के घर से तलहा उसके भाई हमजा जावेद समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि नावेद फरार हो गया है। मौके से मुंगेर की दो पिस्टलें, एक रिवाल्वर, एक तमंचा, आठ मोबाइल, 51 हजार 500 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस अफसरों का मानना है कि पुलिस की गठजोड़ से यह जुआड़खाना चल रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस को छापे में मकान की तीसरी मंजिल में जुआड़खाना चलता मिला। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तलहा शफीक, हमजा जावेद के अलावा तलाक महल के उसमान, कादरी हाउस परेड के साबिर, कैंट रेलबाजार के निहाल अहमद, ग्वालटोली के नरेश विश्नोई, रंजीतपुरवा बादशाहीनाका के बजरंग सिंह, मेस्टन रोड के मुरली सिंह को पकड़ा है। हिस्ट्रीशीटर जावेद रिंग वाला की हत्या हो चुकी है। इस मामले में इजराइल आटा वाला समेत दो को आरोपी बनाया गया था। आईजी के क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि नावेद हत्या के एक मामले में सजा पा चुका है। उसके डी-टू गैंग के बिल्लू के परिवार के करीबी रिश्ते हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक नावेद पिस्टलों की खरीद फरोख्त का कारोबार भी करता है।
विज्ञापन


- जावेद रिंग वाला के दो बेटों समेत आठ दबोचे गए
- दो पिस्टलें, एक रिवाल्वर, तमंचा, 51 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें