फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर के 80 स्थानों में आज विराजेंगे गजानन, पंडाल सजे

विज्ञापन
फोटो 13 -घर में स्थापना के लिए गजानन की मूर्ति पसंद करती महिला। संवाद
विज्ञापन
बांदा। नौ दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ बुधवार से होगा। शहर के 80 स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बाकायदा पंडाल तैयार करते हुए साज-सज्जा अंतिम दौर पर है।
विज्ञापन


केंद्रीय गणेश महोत्सव समिति के प्रमुख संरक्षक व विहिप के प्रांतीय पदाधिकारी चंद्रमोहन बेदी और कार्यक्रम संयोजक अमित सेठ भोलू ने बताया कि शहर में अलग-अलग 80 स्थानों पर गजानन की प्रतिमाएं स्थापित होना है। इसके लिए पिछले एक सप्ताह से पंडालों को तैयार किया जा रहा है।
शहर के महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार में विभिन्न स्थानों के साथ ही कालूकुआं और महाराणा प्रताप चौक में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। गणेश भवन में भी भव्य गणपति प्रतिमा की स्थापना होगी। शहर में छोटे और बड़े पंडाल सजाते हुए अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए पूर्व में ही अधिकारियों का लिखित और मौखिक तौर पर अवगत कराया जा चुका है। पंडित उमाकांत त्रिवेदी ने बताया कि बुधवार की शाम को गणेश प्रतिमाओं की पंडालों में हवन-पूजन के साथ स्थापना होगी।

फोटो 13 -घर में स्थापना के लिए गजानन की मूर्ति पसंद करती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें