फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत

Wed, 27 Aug 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
फोटो 18 - लक्ष्मी। स्रोत- परिजन।
विज्ञापन
फोटो 18 - लक्ष्मी। स्रोत- परिजन।
विज्ञापन

-



-पिता ने दामाद पर लापरवाही बरतने व घर में प्रसव कराने का लगाया आरोप
-शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज सेढ़ू तलैया मोहल्ले का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पिता ने अपने दामाद पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी न कराकर घर में प्राइवेट नर्स से डिलीवरी कराने का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज सेढ़ू तलैया मोहल्ला निवासी अरुण राजपूत ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पत्नी लक्ष्मी देवी (26) को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने घर में एक बेटी को जन्म दे दिया। तीन दिन बाद सोमवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, वह अपनी पत्नी को लेकर जिला महिला अस्पताल आ रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छतरपुर, एमपी के महाबरा गांव थाना गौरिहार निवासी पिता शिवशंकर ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी विधवा थी। तीन साल पहले अरुण ने प्रेम प्रसंग के चलते बेटी से शादी की थी। बेटी के गर्भवती होने पर अस्पताल न ले जाकर घर में ही प्राइवेट नर्स से प्रसव करा दिया। जबकि जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। लक्ष्मी के एक बेटी छह वर्षीय रामा है। वह अपने नाना-नानी के साथ रहती है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के लोग आरोप लगा रहे हैं, जिसकी जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें