कानपुर देहात के झींझक में मंगलपुर थाना के दबौली गांव में बीते दिनों सड़क किनारे बेहोश मिले युवक की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर गांव के कोटेदार और उसके भाई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों फरार थे। तलाशी के बाद दोनों को पुलिस ने आरोपी व उनके पास से आलाकत्ल बरामद कर जेल भेज दिया है। अभियुक्तों ने युवक को बहन के कमरे में देख गुस्से में आकर युवक की हत्या की बात स्वीकार की है।
17 अप्रैल को मंगलपुर कस्बे के दबौली गांव निवासी गगन (20) पुत्र रामस्वरूप गांव के जंगबहादुर के घर के सामने बेहोशी की हालत में जख्मी मिला था। परिजन उसे उपचार के लिए अकबरपुर ले गये थे। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जिसमें धारदार हथियार से उसकी पिटाई की बात सामने आई थी। पिता की तहरीर पर गांव के कोटेदार सहित उसके भाई पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।