फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के खाते से रुपए तो निकले पर मिले नहीं 

Thu, 24 Nov 2016 10:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
औरैया में सेंट्रल बैंक की बेला शाखा में बुधवार को ग्रामीणों की पासबुक जमा कराई गई थीं। बाद में करेंसी न होने पर पासबुक लौटा दी गईं। इन खाताधारकों के मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज पहुंचा तो सन्न रह गए। गुरुवार को बैंक में पहुंचे खाताधारकों ने जमकर हंगामा काटा। इन्होंने रोड जाम करने की कोशिश की।  सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बैंक मैनेजर ने करेेंसी आने पर बांटने का आश्वासन दिया है। खाताधारकों ने कहा कि रुपये न मिले तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


सेंट्रल बैंक शाखा पहुंचे ग्रामीणों ने गुरुवार को करेंसी की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि बुधवार को बैंक में उनकी पासबुक जमा करा ली गईं। बाद में खातों से रुपये निकल गए। रुपये मांगने पर कहा गया कि आज करेंसी नहीं है, कल आकर लेना। गुरुवार को भी खाताधारक करेंसी लेने पहुंचे। बैंक मैनेजर अमित शाह ने इनसे कहा कि आज करेंसी नहीं है। इससे भुगतान नहीं मिल सकेगा।

इस पर खाताधारक आक्रोशित हो गए। इन्होंने बैंक मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा काटा। खाताधारकों ने बेला-बिधूना -कानपुर मार्ग जाम करने की कोशिश की। सूचना पर थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा पहुंच गए। इन्हाेंने ग्रामीणों को जाम लगाने से रोका। इसके बाद थानाध्यक्ष ने बैंक मैनेजर से बात की। थानाध्यक्ष ने अतिशीघ्र कैश की व्यवस्था करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें