राजपुर में फन एंड फेयर प्रदर्शनी में लोगों को संबोधित करते डीएम डा.दिनेश चंद्र मौजूद एसपी व एसडीए
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने राजपुर में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रदर्शनी लगने से लोगों को रोजगार के मौके मिलते हैं।
राजपुर के बैलाही बाजार परिसर में फन एंड फेयर मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी एक माह तक रहेगी। डीएम ने आयोजकों से कहा कि प्रदर्शनी के दौरान अश्लीलता से भरे कार्यक्रम न किए जाएं। कार्यक्रम आयोजक मनोज पांडेय ने डीएम व एसपी सहित अन्य अफसरों को प्रतीक चिन्ह व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। एसपी ने कार्यक्रम के दौरान पुलिस से प्रदर्शनी में सुरक्षा बढ़ाने जाने के निर्देश दिए। लोगों से आपसी समन्वय के साथ प्रदर्शनी का आनंद लेने की अपील की। आयोजकों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम से स्थानीय लोगों ने विजलेंस व बिजली विभाग की टीम छापा के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण किए जाने की बात कही। डीएम ने जांच कराने की बात कही है। इस दौरान एसडीएम रमेशचंद्र यादव, सीओ राजाराम चौधरी, पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय, अनवार खां, दिनेश चंद्र मिश्र, विकास, अवध विश्नोई, महेश सिंह चौहान, चुन्नी विश्नोई, बब्बन दीक्षित, रेनू वर्मा, शबाना आदि रही। संवाद