मूसानगर (कानपुर देहात)। सोमवार की देरशाम कस्बा स्थित घर में मासूम का शव पहुंचते ही कोहराम गया। शव की सूचना पाते ही पीड़ित के दरवाजे लोगों का जमावड़ा लग गया। बाद में जनजा निकाल कर कब्रिस्तान में अंतिम दफन कर दिया गया।
गुरुवार को कस्बा निवासी गुलफान ने पत्नी और छह बच्चों के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया था। वह मुक्तेश्वरी गेट पास चल रहे निर्माण कार्य का विरोध कर रहा था। सभी का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा है। जिसमें पांचवे नंबर की पुत्री चांद तारा(3) की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की देर शाम एंबुलेंस से घर लाया गया। शव को एंबुलेंस से उतरते देख महिलाएं नाम पुकार कर दहाड़ मार कर रोने लगी। मृतका के वृद्ध बाबा मोहम्मद हमीद और दाई अपने ननिहाल बेटी का चेहरा निहारते बेसुध हो जाते रहे। वहींअंतिम यात्रा निकाल कर शव को कब्रिस्तान ले जाया गया। जहां दफन कर दिया गया। मृतका के चाचा चांद बाबू लखनऊ से शव के साथ घर पहुंचे थे। जो बेसुध हो जाते रहे। बताया कि उनको कानून पर भरोसा है। वहीं पुलिस प्रशासन भी भारी तादात में मौजूद रहे। एएसपी धनश्याम चौरसिाया, एसडीएम दीपाली भार्गव और सीओ प्रभात कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।