फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: प्रभारी एफएसओ ने फायरमैन को पीटा, हाथापाई का वीडियो वायरल...छिना प्रभार, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 06 Nov 2023 06:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सीएफओ ने बताया कि फायरमैन रात को ड्यूटी पर सोया था। प्रभारी ने फायरमैन के साथ अभद्रता की। सदर से लीडिंग फायर मैन हरिश्चंद्र यादव को बिंदकी का प्रभार सौंपा गया है। वहीं विनय तोमर की रवानगी खागा और फायरमैन विजय की रवानगी सदर केंद्र में की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में बिंदकी अग्निशमन केंद्र में तैनात प्रभारी एफएसओ ने फायरमैन को पीट दिया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी पद से मुक्त किया गया है। जल्द निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। बिंदकी अग्निशमन केंद्र में लीडिंग फायरमैन विनय सिंह तोमर एफएसओ के रिक्त पद होने की वजह से प्रभारी के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन

केंद्र में तैनात फायर मैन विजय का एक वीडियो वायरल हुआ।  फायरमैन के पीछे प्रभारी कुर्सी पर बैठा है। वीडियो में दिख रहा है कि फायरमैन मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप प्रभारी पर लगाता है। इस दौरान प्रभारी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। सूचना पर सीएफओ उमेश गौतम जांच करने पहुंचे। सीएफओ ने बताया कि फायरमैन रात को ड्यूटी पर सोया था।
प्रभारी ने फायरमैन के साथ अभद्रता की। सदर से लीडिंग फायर मैन हरिश्चंद्र यादव को बिंदकी का प्रभार सौंपा गया है। वहीं विनय तोमर की रवानगी खागा और फायरमैन विजय की रवानगी सदर केंद्र में की गई। स्पष्टीकरण मांगा गया है। अनुशासनहीनता पर विनय तोमर को निलंबित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें