फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डर, झिझक के फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
frunt line worker ne lagwai vakseen - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन के बाद अब दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीकाकरण से सुरक्षित किया जा रहा है। शुक्रवार को अभियान शुरू हो गया। जालौन सहित चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में 68 फीसदी कोरोना योद्धाओं ने वैक्सीन लगवाई। इनमें राजस्व विभाग, पुलिस और सफाई कर्मी शामिल हैं। मंडल मुख्यालय बांदा में डीएम आनंद कुमार सिंह ने खुद टीकाकरण कराकर दूसरे चरण का आगाज किया। दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले माह पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी गई थी। तीन चरणों में चले पहले अभियान में 66 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने ही टीकाकरण कराया। अब दूसरे चरण में उन कोरोना योद्धाओं को शामिल किया गया है, जो इस महामारी से बचाव कार्यों में आगे रहे। इनमें प्रशासन के अधिकारी, राजस्व विभाग कर्मी, पुलिस के अफसर व जवान और सफाई कर्मी शामिल हैं। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा में सबसे ज्यादा 82 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स ने वैक्सीन ली। 79 फीसदी चित्रकूट दूसरे स्थान पर रहा। हमीरपुर व महोबा में 73-73 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। जालौन में मात्र 57 फीसदी वैक्सीन लगना बताया गया है। बांदा में डीएम आनंद कुमार सिंह ने जिला अस्पताल में खुद वैक्सीन लगवाकर दूसरे चरण के अभियान शुरुआत की। सीएमओ डा. एनडी शर्मा, डिप्टी सीएमओ डा.एमसी पाल और सीएमएस डा.यूबी सिंह, डा.विनीत सचान, यूनिसेफ समन्वयक फुजैल अहमद सिद्दीकी, डब्ल्यूएचओ की डा.मीनाक्षी, डा. अंजना पटेल आदि मौजूद थे।
इंसेट---
जनपद लक्ष्य टीकाकरण प्रतिशत
बांदा 964 795 82
चित्रकूट 682 542 79
हमीरपुर 584 428 73
महोबा 638 467 73
जालौन 654 376 57
योग 3542 2608 73 (औसत)
इंसेट---
वैक्सीन के लिए आईडी जरूरी
फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीकाकरण के लिए आईडी जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचानपत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसद, विधायक, एमएलसी को जारी आधिकारिक प्रमाणपत्र, बैंक, पोस्ट आफिस की पासबुक, केंद्र या राज्य सरकार अथवा प्राइवेट कंपनियों द्वारा जारी आईडी शामिल हैं।
विज्ञापन

इंसेट---
अगली डोज 28 दिन के बाद
बांदा के सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि दूसरे चरण में पहली डोज के बाद दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लेने वाले को आधा घंटे बूथ में ही रुकना होगा। इस दौरान किसी तरह की बेचैनी या कोई अन्य परेशानी होती है तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आशा आदि को सूचना दें। 108 एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। कहा कि टीकाकरण के बाद भी मास्क, हाथ की सफाई, आपसी छह फीट की दूरी का पालन जरूरी है।
इंसेट---
तिंदवारी में लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण
मंडल मुख्यालय बांदा जनपद में दूसरे चरण के पहले दिन 84 वैक्सीन इस्तेमाल में आईं। लक्ष्य का कुल 82 फीसदी टीकाकरण हुआ। सबसे ज्यादा 105 फीसदी तिंदवारी बूथ में वैक्सीन लगी। यहां 73 के लक्ष्य में 77 टीके लगाए गए। दूसरे स्थान पर बड़ोखर खुर्द बूथ रहा। यहां 166 में 163 (98 प्रतिशत) टीकाकरण हुआ। कमासिन में 101 में 96 (95 प्रतिशत), बबेरू में 247 में 213 (86 प्रतिशत) और जिला पुरुष अस्पताल में 377 में 246 (65 प्रतिशत) वैक्सीन लगाई गईं। फ्रंटलाइन वर्कर में हेल्थ केयर वर्कर 432, फ्रंट लाइन वर्कर 363 रहे। इनका लक्ष्य क्रमश: 443 व 521 था।
इंसेट---
फोटो परिचय- 3- हमीरपुर के सदर अस्पताल में टीका लगवाते अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव।
4-हमीरपुर में ढोल नगाड़े के साथ टीका लगवाने जाते कर्मचारी।
गाजे-बाजे संग कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचे
हमीरपुर। कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण का शुक्रवार से आगाज हो गया। ढोल-नगाड़ों के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स दिन के 12 बजे टीका लगवाने जिला अस्पताल पहुंचे। जनपद के पांच केंद्रों में सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। टीका लगवाने वालों में एडीएम समेतकई जिला स्तरीय अधिकारी शामिल रहे। टीकाकरण की शुरुआत एडीएम वीपी श्रीवास्तव से हुई। दिन के 12 बजे के आसपास कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों का जत्था ढोल-नगाड़ों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। सीएमओ डॉ. आरके सचान ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 584 फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष 428 कर्मचारियों ने टीके लगवाए, जो 73.29 प्रतिशत है। बताया कि प्रथम चरण में टीकाकरण से वंचित हेल्थ केयर वर्कर्स का 15 फरवरी को टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामअवतार ने बताया कि शुक्रवार को मौदहा सीएचसी में 119, सरीला में 71, राठ में 66, जिला अस्पताल (पुरुष) में 172 समेत कुल 428 फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीके लगे हैं। टीकाकरण के बाद कर्मचारियों को आधे घंटे के लिए रोका गया था। किसी को किसी किस्म की कोई दिक्कत नहीं हुई। (संवाद)
इंसेट---
फोटो नंबर- 16
चित्रकूट में 543 कर्मियों ने लगवाया कोरोना टीका
चित्रकूट। कोविड वैक्सीन टीकाकरण जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक केंद्रों में हुआ, जिसमें 682 के सापेक्ष 543 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ, जो लक्ष्य के सापेक्ष 79.47 फीसदी रहा। टीकाकरण में राजस्व विभाग के अफसरों और कर्मियों को भी शामिल किया गया। जिला अस्पताल में सबसे पहले एसडीएम रामप्रकाश का टीका लगाया गया। इसके बाद राजस्व कर्मियों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल में 117, मानिकपुर सीएचसी में 66, मऊ सीएचसी में 59, पहाड़ी में 112, शिवरामपुर में 95 व राजापुर में 93 को कोविड की वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डा. विनोद कुमार व सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने वैक्सीन लगाने के सेंटरों का निरीक्षण कर वैक्सीन लगवाने वालों को हौसला बढ़ाया। (संवाद)
इंसेट---
फोटो परिचय-31-नेत्र अस्पताल में टीका लगवाते डीएम डॉ मन्नान अख्तर।
जालौन में 66 फीसदी का हुआ टीकाकरण
उरई। कोविड टीकाकरण के दूसरे चरण के पहले दिन शुक्रवार को डीएम डॉ मन्नान अख्तर समेत जिले के आला अधिकारियों ने जिला नेत्र चिकित्सालय में बने टीकाकरण बूथ में टीके लगवाए। जिले में 654 के सापेक्ष 376 लोगों ने टीके लगवाए। कुल 66 फीसदी टीकाकरण हुआ। जिला मुख्यालय पर नेत्र चिकित्सालय परिसर में बने टीकाकरण बूथ में एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, सदर एसडीएम सतेंद्र कुमार के अलावा सीएमओ डॉ. ऊषा सिंह और डब्लूएचओ की एसएमओ डॉ. रूपल श्रीवास्तव ने भी टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. ऊषा सिंह ने कहा कि टीका लगवाने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। इसके बाद अपना काम सुचारु रूप से शुरू कर दिया। टीके को लेकर किसी तरह का भ्रम पालने की जरूरत नहीं है। डब्लूएचओ की एसएमओ डॉ. रूपल श्रीवास्तव ने बताया कि उनके साथ उनकी पूरी टीम के 14 सदस्यों ने टीकाकरण करा लिया है।
इंसेट---
फोटो परिचय-19-जिला अस्पताल में बने केंद्र में टीका लगवाते डीएम सत्येंद्र कुमार।
डीएम समेत 467 कर्मियों ने लगवाया टीका
महोबा। कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण का शुक्रवार से आगाज हो गया। पहले दिन पहला टीका डीएम सत्येंद्र कुमार ने लगवाया। इसके बाद एडीएम आरएस वर्मा, एसडीएम राजेश यादव व तहसीलदार बालकृष्ण सिंह के अलावा राजस्व कर्मी, पुलिस कर्मी व सफाई कर्मियों को टीके लगाए गए। चयनित 638 कर्मियों में से 467 को टीका लगाया गया। जो लक्ष्य से 73 प्रतिशत रहा। जिला अस्पताल में बनाए गए केंद्र पर डीएम ने कोरोना का टीका लगवाकर दूसरे चरण की शुरुआत कराई। सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि दूसरे चरण में जिला अस्पताल में 142 फ्रंटलाइन वर्कर और 100 स्वास्थ्य कर्मी, पनवाड़ी में 47 स्वास्थ्य कर्मी, चरखारी में 63 फ्रंट लाइन वर्कर व 184 स्वास्थ्य कर्मी और कुलपहाड़ में 102 फ्रंट लाइनवर्करों को टीका लगाया जाना था। शाम सात बजे तक 467 कर्मियों को टीका लगाया गया। कुलपहाड़ सीएचसी में पहली बार टीकाकरण के लिए केंद्र बनाया गया। यहां तहसीलदार न्यायिक सुबोधमणि शर्मा ने खुद वैक्सीन लगवाई। तहसीलदार कृष्णराज सिंह, लेखपाल सुरेश चंद्र अग्निहोत्री और राजस्व कर्मियों को टीका लगाया गया। चरखारी सीएचसी में पहली वैक्सीन तहसीलदार परशुराम पटेल को लगाई गई। (संवाद)
-----------------
पश्चिमी विक्षोभ ने लौटाई ठंड, आज बारिश के आसार
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में पश्चिमी विक्षोभ ने फिर मौसम पलट दिया। दो दिन धूप की तेज तपिश की राहत शुक्रवार को काफूर हो गई। सुबह से बादल और हल्की बारिश के साथ तेज सर्दीली हवाओं ने पिछले हफ्ते का सर्दीला मौसम लौटा दिया।
कृषि जानकारों का कहना है कि फिलहाल मौसम के यह तेवर फसलों के लिए फायदेमंद हैं। शुक्रवार को तड़के से ही बादल और बूंदाबांदी शुरू हो गई। न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 पर रहा। यह सामान्य से कम है। 15 किलोमीटर तक की रफ्तार से दक्षिण-पूर्व ठंडी हवाएं सुबह से देर रात तक लोगों को ठिठुराती रहीं। मौसम में आद्रता भी 62 से 86 प्रतिशत के बीच रही। कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के सह प्राध्यापक डा. दिनेश साहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मौसम पलटा है। अभी रविवार को भी कमोवेश यही स्थिति रहेगी। बताया कि हल्की बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा बारिश से गेहूं को छोड़कर अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें