फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुर्घटना में घायल फल विक्रेता की इलाज के दौरान मौत

Wed, 15 Nov 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कस्बा में फल का ठेला लगाए अधेड़ ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया था। घायल की बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस जानकारी दी है।
विज्ञापन

भोगनीपुर निवासी सन्नो ने बताया कि पति सत्यप्रकाश (47) चौराहा पर फल का ठेला लगाते थे। शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गए थे। जिनको इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। शाम को शव लेकर परिजन घर आ गए। मृतक के दो बेटे कार्तिक और अंकुश, बेटी अंशिका है। प्रभारी कोतवाल देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें