फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेकाबू होकर बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत

Wed, 15 Nov 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा(कानपुर देहात)। रूरा थाना क्षेत्र के कड़री से उर्स देखकर रसूलाबाद के औझान जा रहे बाइक सवार बेकाबू होकर देवीपुर बंबे के पास पेड़ से जा टकराए। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रसूलाबाद थाना क्षेत्र के औझान निवासी सुशील कुमार (23) गांव के मोहम्मद शानू (30) व शान मोहम्मद (25) के साथ मंगलवार रात उर्स में शामिल होने रूरा क्षेत्र के कड़री गांव आए थे। बुधवार तड़के तीन बजे के करीब तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। शिवली कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर रजबहे के पास पहुंचने पर उनकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े आम के पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान खेतों की ओर जा रहे किसानों की नजर पड़ी तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची शिवली पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर डॉ. अमित सिंह ने सुशील व मोहम्मद शानू को मृत घोषित कर दिया। जबकि शान मोहम्मद को प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। शिवली कोतवाल एसएन सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे का सही कारण पता लगाया जा रहा है।

-

सात माह पहले सुशील की हुई थी शादी
औझान निवासी रमेश के मंझले बेटे सुशील की मौत की जानकारी होते ही चीख पुकार मच गई। घर में मातम छा गया और बड़ा भाई सुनील, छोटा भाई सूरज, बहन नीलम, सुमन, सोनम, रोशनी पूजा के साथ मां गुड्डी बिलखती बिलखती रही। सबसे बुरा हाल पत्नी सावित्री का रहा। पिता ने बताया कि बेटे की इसी साल 22 मई को शादी भवनपुर मिंडाकुआ में शादी हुई थी। सावित्री के पति सुशील की मौत और सात माह में सुहाग उजड़ने पर परिवार के लोग गमगीन रहे। पिता ने बताया कि बेटा सुशील खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
विज्ञापन


शानू की मौत पर बिलखत
मोहम्मद शानू और सुशील के घर आस पास है। दोनों की दोस्ती थी। शानू की हादसे में मौत की जानकारी पर पत्नी पत्नी शब्बो, बहनें भोली, गुना व भाई हारून रोते बिलखते रहे। पड़ोस के लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद शानू परिवार का सहारा था।

एक साथ गांव पहुंचे शव मची चीख पुकार
औझान निवासी मोहम्मद शानू, सुशील व शान मोहम्मद के घर आस पास है। तीनों अच्छे दोस्त थे, गांव में मिल जुलकर रहते थे। तीनों ने एक साथ उर्स देखने के लिए बाइक से जाने की तैयारी बनाई थी। घर पर जल्दी लौटकर आने की बात कह निकले थे। मगर शानू व सुशील की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम दोनों के शव घर पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। परिवार के लोगों का बुरा हाल रहा। काफी संख्या में मौजूद ग्रामीण पीड़ित परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें