प्रदर्शनी के लिए उतरता सर्कस का सामान, सर्कस मालिक
- फोटो : अमर उजाला
इटावाः जनपद प्रदर्शनी के मनोरंजन में चार चांद लगाने के लिए पंजाब के होशियारपुर से आए रेमन सर्कस ने दस्तक दे दी है। 12 दिसंबर से रेमन सर्कस शुरू हो जाएगा।
रेमन सर्कस के मालिक रजाकांत ने बताया कि रेमन सर्कस के आकर्षण का केन्द्र सर्कस में डबल हवाई क्रॉस झूला है। जिस पर विदेशी कलाकर तरह-तरह से करतब दिखाएंगे। बताया कि सर्कस में कुल 150 देशी-विदेशी महिला और पुरुष कलाकार हैं, जो दर्शकों के सामने एक से बढ़कर एक आइटम पेश करेंगे।