फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल तक किशोरी को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, अब आरोपी सभासद को भेजा गया जेल

Thu, 09 Jan 2020 09:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के सफीपुर में शादी का झांसा देकर किशोरी का चार वर्षों से शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी सभासद को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी सभासद पूर्व में भी दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


छह माह पहले उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर आया था। कस्बे की 17 वर्षीय युवती ने मंगलवार सुबह पुलिस को शिकायती पत्र देकर वार्ड 13 के सभासद इमरान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बताया था कि सभासद पिछले चार साल से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

 
विज्ञापन

पुलिस के पास जाने की बात कहने पर पूरे परिवार को जान से मारने की कई बार धमकी दी। जिससे वह चुप रही। बीते मंगलवार को दोपहर दो बजे उसने शादी की बात कह बरात लाने की बात कही। घर में शादी की तैयारियां पूरी कर ली गईं पर बरात लाने की जगह सभासद झांसा देकर भाग निकला।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सभासद के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। कोतवाल अशोक पांडेय ने बताया कि बुधवार रात आरोपी सभासद इमरान को उसके घर में दबिश देकर पकड़ा गया।

गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बताया कि वर्ष 2017 में भी एक युवती ने सभासद पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बताया कि मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराने वाली किशोरी से शादी की बात कह वह अन्य जगह शादी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें