कानपुर। रामकृष्ण मिशन हायर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार को 1992 हाईस्कूल बैच के पूर्व छात्रों का पुनर्मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में शामिल हुए छात्रों ने गुरुजनों को सम्मानित करने के साथ आभार जताया।
मुख्य अतिथि स्वामी आत्मश्रद्धानंद महाराज ने मिशन की मूल अवधारणा पर प्रकाश डाला और पूर्व छात्रों को विद्यालय का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व छात्रों ने विद्यालय का भ्रमण करने के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया और दोस्तों व शिक्षकों से मोबाइल नंबर शेयर किए।
कार्यक्रम में रेवंत मिश्रा, पुनीत निगम, प्रवीण गुप्ता, मनीष मिश्रा, विनेश श्रीवास्तव, सचिन त्रिपाठी, नवीन टेकवानी, केजी मिश्रा, निशांत त्रिवेदी, अनुराग बंसल, राजीव बंसल आदि छात्र मौजूद रहे।