फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जेल में बने यार…भेद दी सराफा कारोबारी की दीवार, पुलिस का दावा- 90% माल बरामद, सराफ इस बात पर अड़ा

Tue, 07 Jan 2025 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस ने दावा किया है कि चोरी का 90 फीसदी माल बरामद हुआ है। सराफ ने चोरी हुए माल की अभी तक कोई सूची नहीं दी है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि विश्वनाथ और दलबीर की यारी जेल में हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नवाबगंज क्षेत्र में सराफ जुगल किशोर के घर चोरी का पुलिस ने सोमवार को खुलासा करने के साथ ही दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें एक चोर और दूसरा सुरक्षा गार्ड है। दोनों की जेल के अंदर यारी हुई और जमानत पर छूटने के बाद सराफ के घर को भेदकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। चोरी में माहिर दलबीर ने वारदात को अंजाम दिया, तो सुरक्षा गार्ड विश्वनाथ निगरानी करता रहा।

विज्ञापन

पुलिस ने 90 फीसदी माल बरामद करने का दावा किया है। वहीं, सराफ एक करोड़ से ज्यादा की चोरी की बात पर अड़ा है। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने स्वरूपनगर स्थित कार्यालय में खुलासा किया। बताया कि नवाबगंज निवासी जुगल किशोर के तीन मंजिला मकान के भूतल में सराफा की दुकान है। 30 दिसंबर की रात उनके घर के बगल के मकान से चोर खिड़की की ग्रिल काटकर घुसा और जेवर-नकदी पार कर दी।

भीतर से लेकर बाहर तक के सीसीटीवी फुटेज मिले
इस दौरान उसका साथी बाहर निगरानी करता रहा। पुलिस ने सराफ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को घर के भीतर से लेकर बाहर तक के सीसीटीवी फुटेज मिले। इनकी मदद से पुलिस बिठूर के हृदयपुर निवासी विश्वनाथ कुशवाहा के घर तक पहुंच गई। सर्विलांस की मदद से लोकेशन जांची, तो विश्वनाथ की लोकेशन उस रात नवाबगंज में मिली।

दोनों आरोपियों के पास से ये सामान बरामद
इसके बाद पुलिस ने विश्वनाथ को उठाकर पूछताछ की, तो उसने वारदात कबूल कर दी। उसी से मिली जानकारी पर दलबीर को भी गिरफ्तार कर लिया। दलबीर एटा के सकीट थाना क्षेत्र के चुनीपुर का निवासी है। दोनों के पास से चोरी का 265 ग्राम सोना और चार किलो चांदी समेत 30 लाख के जेवर, वारदात में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल फोन, 20 के नोट की गड्डी और अन्य सामान बरामद कर लिया।

सराफ ने अभी तक कोई सूची नहीं दी है
पुलिस ने दावा किया है कि चोरी का 90 फीसदी माल बरामद हुआ है। सराफ ने चोरी हुए माल की अभी तक कोई सूची नहीं दी है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि विश्वनाथ और दलबीर की यारी जेल में हुई थी। इसमें सिक्योरिटी गार्ड रहा विश्वनाथ सराफ के घर के बाहर खड़े होकर निगरानी करता रहा और चोरी में माहिर दलबीर ने सराफ के घर में घुसकर माल पार किया था।

पत्नी को जेल से छुड़ाने के लिए रची चोरी की साजिश
डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक, एटा का रहने वाला दलबीर लोधी शातिर चोर है। वह ज्यादातर सराफ की दुकान व घर को टारगेट करता है। उसके खिलाफ चोरी समेत अन्य नौ मामले दर्ज हैं। नवाबगंज इलाके में पहले हुई एक चोरी के मामले में दलबीर और उसकी पत्नी आरती जेल में बंद थे।

मुकदमा लड़ने के लिए पैसों की जरूरत थी
वहीं, विश्वनाथ कुशवाहा अपने पत्नी की हत्या के केस में जेल में बंद था। दलबीर अक्तूबर में जेल से जमानत पर छूटा और विश्वनाथ 12 दिसंबर को जेल से जमानत पर बाहर आया था। दलबीर को पत्नी को जेल से जमानत पर छुड़ाने के लिए पैसे चाहिए थे, जबकि विश्वनाथ को अपना मुकदमा लड़ने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसके चलते दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

दलबीर पर एटा, मैनपुरी में भी दर्ज हैं मुकदमे
दलबीर पर कासगंज के अर्मापुर, एटा के सकीट, मैनपुरी के कुरावली, कानपुर के नवाबगंज, बदायूं के उझानी में चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के नौ मामले दर्ज हैं। वहीं, विश्वनाथ के खिलाफ बिठूर थाने में दहेज हत्या और नवाबगंज में चोरी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें