पेट में लगी गोली, लहूलुहान होकर गिरा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिवम ने गुस्से में आकर अपनी कमर में लगा तमंचा निकाल कर गौरव पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पेट में लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। गोली चलने की आवज से आसपास के लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर गौरव के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी वाहन से लादकर अस्पताल ले गए।
कोल्डड्रिंक के रुपये देने को लेकर विवाद
थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि कोल्डड्रिंक के रुपये देने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया गया है। वह तमंचा कहां से लाया था पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
गोली मारकर तमंचा लहराते हुए देता रहा धमकी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिवम ने गौरव को गाली मारने के बाद तमंचा लेकर ग्रामीणों को धमकाना शुरू कर दिया। इसलिए किसी की उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे धरदबोचा। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।