फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भैरव घाट पर दोस्त की गोली मारकर हत्या, शव गंगा में फेंका, हत्यारा बोला मेरी बीवी पर थी गंदी नजर

Sun, 23 Jan 2022 02:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के भैरवघाट में रविवार दोस्त ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को गंगा में फेंक दिया। वजह थी कि दोस्त पत्नी पर अश्लील कमेंट करता था। पुलिस ने आरोपी को घर से पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारा विपिन निगम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भैरव घाट पर रविवार तड़के एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। शव गंगा में फेंक दिया। यह देख लोगों ने शोर मचाया तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


मूल रूप से सुल्तानपुर के मेहरूबा गांव निवासी सुनील सिंह यूपी में किराए के मकान में रहते थे। वह अपने भांजे शुभम सिंह के साथ बैग बनाने का काम करते थे। जूही निवासी विपिन निगम के घर पर ही बैग बनाने का काम होता था। इस वजह से विपिन से सुनील की दोस्ती थी।

एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडे ने बताया सुनील सिंह, विपिन की पत्नी पर गंदी नजर रखता था। कई बार व अभद्र कमेंट भी कर चुका था। शनिवार रात दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान सुनील ने फिर से उसकी पत्नी के बारे में अश्लील टिप्पणी की। इसी खुन्नस में विपिन भैरव बाबा के दर्शन करने के बहाने उसको लेकर भैरव घाट पहुंचा।
विज्ञापन


तड़के करीब तीन बजे घाट पर ही कंट्रीमेड पिस्टल से सुनील के माथे पर गोली मार दी। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। एसीपी ने बताया आरोपी शव को गंगा में फेंक कर फरार होने की फिराक में था। मगर समय रहते पुलिस पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें