कानपुर के घाटमपुर में रविवार की देर रात जहानाबाद रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बाइक सवार युवक एक ही गांव के निवासी और जिगरी दोस्त थे। उनकी मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। साढ़ थानाक्षेत्र के पासीखेड़ा गांव निवासी जनार्दन उर्फ लल्लन शुक्ला का एकलौता बेटा रुद्रेश उर्फ करन शुक्ला (24) लखनऊ में फर्नीचर की दुकान में काम करता था। रविवार को वह लखनऊ से अपने घर पासीखेड़ा आया था। शाम को वह अपने दोस्त पासीखेड़ा गांव के ही निवासी सुरजन सचान के पुत्र गौतम सचान (23) के साथ बाइक से जहानाबाद (फतेहपुर) गया था।