मरीज की मदद करते शिवाकांत
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब पौने तीन बजे रेलवे स्टेशन पहुंचने तक हालत काफी गंभीर हो गई। ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर रुकते ही यात्रियों की सूचना पर लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। इस बीच प्लेटफार्म पर यात्रियों का जमावड़ा लग गया।
लोगों ने स्टेशन मास्टर से स्ट्रेचर की मांग की तो बताया गया कि स्ट्रेचर नहीं है। इस बीच भीड़ देख आरपीएफ एसआई हरिप्रसाद सिंह व सिपाही शिवाकांत मौके पर पहुंचे। करीब दस मिनट तक बीमार यात्री को कोई भी प्लेटफार्म नंबर पांच से एक पर पहुंचाने को आगे नहीं आया। वहीं राहुल दर्द से कराहे जा रहा था।
सिपाही शिवाकांत ने भीड़ के बीच यात्री को कंधे पर उठाकर ओवरब्रिज होते हुए प्लेटफार्म नंबर एक पर लेकर पहुंचे। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही के सेवाभाव को सराहते लोग थक नहीं रहे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर बीमार यात्री का हाल जाना। साथ ही परिजनों से बातकर मामले की जानकारी दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि डाक्टरों के अनुसार राहुल की हालत में सुधार है। बताया कि देर रात तक उसके परिजन अस्पताल पहुंच जाएंगे।