फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोचा नहीं था! 950 रुपए के लिए दोस्त रख देगा गर्दन पर धारदार हथियार

Sun, 14 May 2017 12:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
जहां एक तरफ जय-वीरू जैसे दोस्तों की दोस्ती की मिसाल पेश की जाती है, वहीं ऐसे कलयुगी दोस्त भी हैं जिनसे एक दोस्त का सुधरना न देखा गया। दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त के साथ ऐसा किया कि इनकी करतूत जानकर आप दंग रहे जाएंगे।
विज्ञापन


आस-पास के लोग हैरान है कि कोई भला इतना गिर सकता कि चंद रुपयों के लिए धारदार हथियार दोस्त की गर्दन पर रख दे। स्मैक की लत से परेशान युवक को पत्नी ने सुधरने के लिए पैसे देकर बाहर इलाज करने की लिए भेजा था। लेकिन ये उसके दोस्तों को नागवार गुजरा। उन्होंने दिल दहला देने वाले प्लान बनाया और फिर..  

रास्ते में ही अपने साथी को रोककर उसकी गरदन पर धारदार हथियार रख दिया। इन्होंने अपने ही दोस्त के सारे पैसे लूट लिए। पीड़ित का आरोप है कि घाटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ी पुलिस से मदद के लिए ग़ुहार लगाई तो वह चली गई।
विज्ञापन


इससे आहत होकर उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा जान देने का प्रयास किया। आस- पास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

औरेया के सदर कोतवाली के सत्तेस्वर मोहल्ला के रहने वाले रवि (28) पुत्र स्व. लालजी बाथम स्मैक की लत में पड़ा था। पत्नी के कहने पर उसने इसे छोड़ने का मन बनाया और औरेया से बाहर इलाज कराने के लिए चल दिया। रवि के मुताबिक सुभाष चौक पर उसके दो साथी रवि कबाडिय़ा व अशोक कठोरिया ने धारदार हथियार के बल पर उसकी पैंट की जेब में रखे 950 रुपये छीन लिये।

मौके पर मौजूद पुलिस तमाशबीन बनकर यह सब देख रही थी। गुहार लगाने पर डायल 100 की गाड़ी बजाय उसकी मदद करने के वहां से चली गई। इससे आहत होकर युवक ने आग लगा आत्मदाह का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें