फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर ले गए, फिर दी ऐसी मौत कि देखकर रूह कांप उठे

Sun, 14 May 2017 12:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
हत्या की पुरानी वारदात की रंजिश सामने आई 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के टंडोना गांव में एक किसान की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस हत्या को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। हत्या में लाठी और धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। वारदात के पीछे कत्ल की पुरानी रंजिश सामने आई है। मृतक के भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। ये एक ही परिवार के हैं। इनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


टंडोना गांव के हरिवंश (40) पुत्र उदय नारायण सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके नाम 16 बीघे जमीन है। परिवार में पत्नी बबिता के अलावा दो बेटियां ज्योति, बिट्टो और एक बेटा भोलू है। उनके भाई भानु ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे हरिवंश को गांव का ही कैलाश घर से बुलाकर ले गया था। देर तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह गांव से कुछ दूर खेत में उनका शव मिला। हरिवंश के चेहरे व गर्दन पर लाठी और धारदार हथियार से हमला किया गया था। शव के पास ही लाठी पड़ी थी। 

सूचना पर आए सीओ हरियावां श्यामाकांत त्रिपाठी और पिहानी कोतवाल पवन त्रिवेदी ने जांच पड़ताल की। कोतवाल ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर शिवराज, उसके भाई शंभू, शंभू के बेटे अभय प्रताप और भतीजे कैलाश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। भानू ने पुलिस को बताया कि 20 साल पहले शिवराज के पिता हरिनाथ की हत्या कर दी गई थी। इसमें उसके पिता उदय नारायण को भी आरोपी बनाया गया था। 
विज्ञापन


भानू का आरोप है कि हरिनाथ की हत्या का बदला लेने के लिए ही हरिवंश को मौत के घाट उतारा गया है। भानू ने बताया कि इधर कुछ दिनों से उसके भाई के घर कैलाश का आना-जाना शुरू हो गया था। उसने अनहोनी की आशंका पर भाई को आगाह भी किया था। कोतवाल ने बताया कि फरार आरोपियों के घर में ताला लगा है। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें