फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपटरी हुई मालगाड़ी से मुंबई रूट बाधित, भीमसेन में मालगाड़ी का एक पहिया उतरा

Thu, 20 Jun 2019 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मालगाड़ी हुई बेपटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के भीमसेन रेलवे स्टेशन पर कानपुर आ रही मालगाड़ी का एक चक्का पटरी से उतरने से मुंबई रूट बाधित हो गया। कानपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेनें देर रात तक सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी स्टेशन के आउटर पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन


देर रात तक मालगाड़ी के पहिये को पटरी पर करने की जुगत चलती रही। भीमसेन स्टेशन पर कानपुर की तरफ आ रही मालगाड़ी रात 9:05 बजे बेपटरी हो गई। कंट्रोल को जानकारी देने पर कानपुर सेंट्रल और झांसी के बीच के सभी स्टेशनों को कंट्रोल रूम से मैसेज भेजा गया।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस और गोविंदपुरी स्टेशन के पास झांसी पैसेंजर खड़ी रहीं। पीछे से आने वाली ट्रेनों को भी धीरे धीरे लाने के निर्देश दिए गए। देर रात तक पुष्पक एक्सप्रेस के सेंट्रल पर खड़े रहने से यात्रियों को परेशानियां हुईं। स्टेशन पर खान पान के स्टॉल पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें