फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे पर आई 10 मीटर दरार, बारिश में किनारे की मिट्टी बहने से आई दिक्कत

Thu, 20 Jun 2019 10:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे पड़ी दरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसव के बाहरी हिस्से में चैनल नंबर 111 और 112 तक के बीच बुधवार को हुई बारिश में करीब 10 मीटर की दरार आ गई है। इससे सड़क का अंदरूनी हिस्से में भी हल्की दरार दिखने लगी है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे में बारिश होने पर दरारें आ जाती हैं।
विज्ञापन


बुधवार को हुई बारिश में भी चौबिया थाना क्षेत्र नगला बरी के पास सड़क के बाहरी हिस्से की मिट्टी में बड़ी दरार आ गई है। ये दरार करीब 10 मीटर लंबी है। इससे मुख्य सड़क के किनारे के हिस्से में भी हल्की दरार दिखाई देने लगी है। जहां दरार आई है, उसके करीब से ही वाहन भी निकलते हैं।

इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। वर्ष 2016 में एक्सप्रेसवे बनने के बाद पहली बारिश में जगह-जगह दरारें आ गई थीं। लगातार मरम्मत होती रहती है, इसके बावजूद बारिश होने पर दरारें आ जाती हैं। एफकान कंपनी के इंजीनियर गजेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश में हल्की मिट्टी बह गई हैं। जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें