मालगाड़ी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल से कोयला लादकर दादरी दिल्ली जा रही मालगाड़ी में सोमवार को सुबह करीब 8:15 बजे औरैया में कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। तभी इंजन के बाद दूसरे नंबर की बोगी में कोयले में आग लग गई। धुआं उठता देखकर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस पूरे घटनाक्रम में 10:15 बज गए।
इस बीच तकरीबन एक घंटे के लिए अप ट्रैक को रोक दिया गया। गाड़ियों को लूप लाइन से पास कराया गया। कराया गया। एक मालगाड़ी और नीलांचल एक्सप्रेस को झींझक-कानपुर स्टेशनों के बीच खड़ा किया गया। इस दौरान क्रासिंग पर एक घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा। कोयला लादकर दादरी दिल्ली जा रही मालगाड़ी सुबह कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।