Unnao News: बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में में एक युवक से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी पर जान-माल की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी युवक ने ज्यादा ब्याज का झांसा देकर कई लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। रकम डकारने के लिए उसने घर में डकैती की झूठी कहानी भी रची। हालांकि पुलिस ने खुलासा करते हुए रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन इसके बाद भी अभी तक आरोपी ने पीड़ितों का मूलधन नहीं लौटाया।
विज्ञापन
मंगलवार को गंजमुरादाबाद के अनवर, राम सिंह, आफताब, दानिश, असलम व आतिफ समेत कई लोग बांगरमऊ कोतवाली पहुंचे। आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर बार-बार टालमटोल करने के बाद अब वह जान-माल की धमकी भी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।